मंडी: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। आरएएमपी परियोजना के तहत खंड विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में 15 महिलाओं ने भाग लिया।

आईटीआई सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने महिलाओं को उत्पाद तैयार करने, डिजाइन विकसित करने, गुणवत्ता सुधारने और आकर्षक पैकेजिंग के तरीके बताए। उन्होंने पारंपरिक खाद्य उत्पादों को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के समापन पर सभी 15 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर उत्पाद विकास के जरिए स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना रहा।

Tags: