नाहन: हिमाचल प्रदेश के सोलन में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान एक सिख युवक को धार्मिक प्रतीक कड़ा और कृपाण पहनने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं देने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद सिख समुदाय में नाराजगी है।

पांवटा निवासी जश्नदीप सिंह ने बताया कि वह परीक्षा देने केंद्र पहुंचे थे, लेकिन वहां उनसे कड़ा और कृपाण उतारने को कहा गया। धार्मिक मान्यताओं के कारण उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, जिसके चलते वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

जश्नदीप का कहना है कि वह पहले भी कई परीक्षाओं में कड़ा और कृपाण पहनकर शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था और शिक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए उचित समाधान की मांग की है।

नोट: परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोकने का आरोप अभ्यर्थी के बयान पर आधारित है।

Tags: