गायन और नृत्य में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां तेज
हिमाचली लोक संस्कृति के रंग में रंगेगा चिंतपूर्णी महोत्सव, पंजाबी गायक भी बिखेरेंगे सुर
ऊना: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए दो दिवसीय ऑडिशन शुक्रवार को डिग्री कॉलेज अंब में संपन्न हो गए। इसमें ऊना सहित अन्य जिलों के करीब 100 कलाकारों ने गायन, नृत्य और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ हिमाचल की लोक संस्कृति और कलाकारों को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 4 दिसंबर को शोभायात्रा से होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, स्कूली प्रस्तुतियां और विभागीय प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायक भी प्रस्तुति देंगे।