हिमाचल: कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बूथ समितियों का करेगी गठन

Update: 2022-06-09 11:41 GMT

हिमाचल न्यूज़: हमीरपुर में दो दिन पहले हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन रिपीट के लिए बनी रणनीति का कांग्रेस साथ साथ में तोड़ निकालने लगी है। दरअसल भाजपा की पन्ना समितियों का तोड़ निकालने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भी कार्ययोजना तैयार कर ली है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ में समितियों का गठन करेगी। यह समिति ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय करेगी। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में बुधवार देरशाम मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया। दरअसल प्रतिभा सिंह से भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर सवाल किया गया था। इसके जबाव में उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और बूथ में समन्वय के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों को गठन किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिभा सिंह ने दो निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले से दोनों विधायकों की विचारधारा भाजपा की थी। देर-सवेर उन्होंने भाजपा में शामिल होना ही था।

कांग्रेस एकजुट, डर गए हैं बीजेपी के नेता: भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सुक्खू और प्रतिभा में अनबन के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं है। सभी नेता एकजुट हैं। भाजपा के नेता प्रदेश में डरे है और यहीं वजह है कि हर मंच पर पीएम मोदी को उतारा जा रहा है। महिला प्रत्याशियों को आगामी विस चुनावों में टिकट आबंटन पर कांग्रेस अध्यक्ष ने विचार करने की बात कही है। महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास पहले भी कांग्रेस करती आई और आगामी दिनों में मजबूत महिला नेत्रियों को टिकट दिए जाएंगे।

Tags:    

Similar News

-->