Haryana Crime : हरियाणा के पलवल में शिव-पार्वती झांकी के दौरान नाबालिग बच्चे पर हमला करने का मामला सामने आया है. इस वारदात को 4 युवकों ने अंजाम दिया. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. पीड़ित चिराग ने बताया कि वह कैंप मार्केट में शिव-पार्वती झांकी देखने गया था. वहां वह अन्य बच्चों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था|
इसी दौरान चार युवक आए और उसे रोक लिया. आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की. फिर उसे एक गली में ले गए. उसके बाद जवाहर नगर कैंप निवासी पोशक, पुनीत उर्फ कालू और न्यू कॉलोनी निवासी पीयूष ने चिराग को पकड़ लिया. कैंप मार्केट निवासी विशाल ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया. चिराग की मां सुनीता मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए|