शाहपुर की तीन सड़कों को लेकर बड़ी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
शाहपुर में सड़क विकास कार्यों पर जोर, केवल सिंह पठानिया ने की समीक्षा
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों से जुड़े कार्यों को लेकर मंगलवार को तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की।
बैठक में डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा सड़क और नड्डी से गतड़ी सड़क से संबंधित कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। विधायक पठानिया ने अधिकारियों से तीनों सड़कों के कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एम. ठाकुर और तहसीलदार धर्मशाला मौजूद रहे।
केवल सिंह पठानिया ने संबंधित अधिकारियों को सड़क कार्यों के संबंध में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में तीनों सड़क परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।