Haryana हरियाणा: सिवानी मंडी के वार्ड नंबर 3 में रविवार सुबह एक मकान की छत गिरने से 55 वर्षीय विधवा दर्शना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दर्शना देवी के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला मजदूरी करके अपने दो बेटों का पालन-पोषण करती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी खराब थी।
वार्ड के लोगों ने बताया कि दर्शना देवी अपने घर में चाय बना रही थीं। तभी अचानक बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत गिर गई। पड़ोसियों ने तुरंत मलबा हटाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।