Haryana: तूफान ने ली 2 लोगों की जान, परिवार के लोग हुए तबाह

Update: 2025-05-23 06:05 GMT
Haryana हरियाणा: हिसार जिले से दुखद खबर आई है। यहां आंधी-तूफान के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे। प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार, हादसे में छन्न निवासी सुरेश (32) और राखी शाहपुर निवासी रूपेश (20) की मौत हो गई। दोनों बाइक पर घर जा रहे थे।
रात को तेज आंधी-तूफान के कारण नीम का पेड़ टूटकर सुरेश कुमार पर गिर गया। राहगीरों ने उसे संभाला, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, जींद रोड पर नहर के पास आंधी-तूफान के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गांव राखी शाहपुर निवासी 20 वर्षीय रूपेश की मौत हो गई।
Tags:    

Similar News