Haryana हरियाणा: हिसार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां हिसार के अग्रोहा के पास नंगथला गांव के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, कार किरोड़ी गांव से अग्रोहा की तरफ आ रही थी जबकि ट्रक अग्रोहा की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा देर रात 1 बजे का बताया जा रहा है।
Tags: