Mobile से घर बैठे करें KYC, हरियाणा में राशन कार्डधारकों के लिए नई सुविधा

Update: 2025-06-06 18:03 GMT
Haryana हरियाणा : हरियाणा राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! अब वे घर बैठे मोबाइल एप से ई-केवाईसी करा सकते हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि मेरा e - KYC एप पर फेस आथेंटिकेशन द्वारा प्रमाणीकरण किया जा सकता है। गूगल प्ले-स्टोर से एप डाउनलोड करें और ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी करें। अभी तक केवल 48% उपभोक्ताओं ने केवाईसी कराई है जिससे अब तेजी आने की उम्मीद है।
राशन कार्ड धारक अब मोबाइल एप से भी ई-केवाईसी (उपभोक्ता को जानें) करा सकते हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को केवाईसी के लिए राशन डिपुओ पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे KYC मोबाइल एप की सहायता से घर बैठे मोबाइल पर अपना प्रमाणीकरण कर सकते हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि एप पर मेरा e - KYC पर फेस आथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। ओटीपी के माध्यम से यह प्रमाणीकरण संभव हो सकेगा।
इस मोबाइल एप को किसी भी स्मार्ट एंड्राइड फोन पर गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। अभी तक 48 प्रतिशत उपभोक्ता ने ही ई-केवाईसी कराई है। मोबाइल पर ई-केवाईसी की सुविधा से इसमें तेजी आएगी।
Tags:    

Similar News