छत्तीसगढ़
CM साय ने PM मोदी से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा
Shantanu Roy
6 Jun 2025 11:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व नए भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जिसने वैश्विक मंच पर मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में विकास के कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है जिसका सकारात्मक परिणाम प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप धरातल पर स्पष्ट दिख रहा है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व, नए भारत के सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 6, 2025
हमारा यह देश भाग्यशाली है कि उसकी बागडोर माननीय मोदी जी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है, जिन्होंने अनेकों बार वैश्विक मंच पर मां भारती का गौरव बढ़ाया है। आपके कार्यकाल में,… pic.twitter.com/zOLmOwoXjD
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को राज्य में नक्सल उन्मूलन के लिए चल रही कार्रवाइयों और रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर जैसे नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और सुरक्षा का माहौल बन रहा है और विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और निरंतर प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना की और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को और गति देने के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सान्निध्य ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





