अहमदाबाद के Moraiya में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, 15 से अधिक दमकल वाहन मौके पर
Ahmedabad: गुजरात के Ahmedabad के सानंद तालुका के मोराइया क्षेत्र में स्थित एक पेंट निर्माण कंपनी में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग ईएसडीईई पेंट प्रिंट्स कंपनी में लगी, जिससे पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पेंट और ज्वलनशील रसायनों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद दमकल विभाग के 15 से अधिक वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
दमकल विभाग ने आग की गंभीरता को देखते हुए ‘मेजर अलर्ट’ घोषित किया है। मौके पर दमकलकर्मी लगातार पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि फैक्ट्री की संपत्ति को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।