Kabirdham. कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को जिले के ग्रामीण अंचलों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौचन, हरमों, कटगो, रजपुरा और चिखली में चौपाल लगाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और खेती से जुड़ी समस्याएं रखीं।


उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को हर सुविधा समय पर मिले और किसी को भी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए बजट, संसाधन और योजनाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Tags: