छत्तीसगढ़

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक

Shantanu Roy
22 July 2025 11:28 PM IST
वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और अविश्वसनीय समाचार बताया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि विनय शर्मा से कॉलेज के दिनों से निरंतर मुलाकातें होती रहीं। एक दौर था जब रायपुर में कोई भी आंदोलन या बड़ी घटना ऐसी नहीं होती थी, जिसमें विनय शर्मा अपने कैमरे के साथ मौजूद न हों। रायपुर की पत्रकारिता में शायद ही कोई ऐसा महत्वपूर्ण क्षण रहा हो जिसे उनके कैमरे ने दर्ज न किया हो।
उन्होंने कहा कि विनय न केवल एक उत्कृष्ट फोटो जर्नलिस्ट थे, बल्कि संवेदनशील, सरल हृदय वाले,
स्वाभिमानी
और आत्मसम्मान से परिपूर्ण व्यक्ति थे। उनकी खींची गई तस्वीरें बोलती थीं। उनकी नजर इतनी पैनी और भावनाओं से परिपूर्ण थी कि तस्वीरें खुद ही समाचार बन जाती थीं। सांसद ने कहा कि उनके साथ बिताए पलों की अनेक स्मृतियाँ आज मन में उमड़ रही हैं। उनका जाना छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। बृजमोहन अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।
Tagsविनय शर्मा निधनफोटो पत्रकार शोकबृजमोहन अग्रवाल श्रद्धांजलिरायपुर पत्रकारितासंवेदनशील फोटो जर्नलिस्टVinay Sharma deathBrijmohan Agrawal tributeRaipur photojournalistjournalism losspress photographer obituaryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story