Raipur रायपुर। 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट में जस्टिस पीपी साहू की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, शोएब ढेबर के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा भी की थी। इस बीच मामले में राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया।
बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रकरण की सुनवाई के बाद जस्टिस पीपी साहू की एकलपीठ ने फिलहाल शोएब ढेबर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश के बाद मामले में नया कानूनी मोड़ आ गया है। हालांकि, गिरफ्तारी पर रोक का मतलब मामले से बरी होना नहीं है। तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर से संबंधित जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
Tags: