CM विष्णुदेव साय आज जाएंगे दिल्ली
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1861 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 3:40 बजे विमानतल से रवाना होकर शाम 4:10 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन से प्रस्थान कर शाम 6 बजे भारत मंडपम स्थित एम्फी थिएटर-1 पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7:50 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:50 बजे भारत मंडपम से रवाना होकर रात 8:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। रात 8:20 बजे से 9 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री रात 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से हरियाणा के गुरुग्राम के लिए रवाना होंगे। रात 9:30 बजे एम्बियंस गोल्फ ड्राइव स्थित सैयारा-द लिविंग रूम पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे गुरुग्राम से प्रस्थान कर रात 11 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में ही निर्धारित है।