Patna: एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद

Update: 2025-08-12 03:05 GMT
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब अहमदाबाद जा रहे एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यात्री का नाम अंकित कुमार है, जो पटना से अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अंकित के बैग से 7.62 एमएम पिस्टल का एक जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद अंकित से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, बैग में कारतूस मिलने के बाद CISF ने तुरंत अंकित को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। अंकित ने दावा किया कि उसे कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यह गलती से उसके बैग में रह गया था, लेकिन हवाई यात्रा में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण CISF ने मामले को गंभीरता से लिया। पूछताछ के बाद अंकित को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया गया।
Tags:    

Similar News