Bihar : दिन दहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या,विरोध में हंगामा

Update: 2025-05-31 04:48 GMT
Bihar बिहार: गोपालगंज जिले के हथुआ नगर पंचायत के मकतब स्कूल के पास दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी निवासी मुमताज आलम के 17 वर्षीय पुत्र आशु आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशु दोपहर में घर से हथुआ स्थित यूनिक ब्रेन कोचिंग में कोचिंग के लिए आया था। इसी बीच मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर जाने के लिए कोचिंग सेंटर से निकला। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और आशु के सीने में गोली मार दी। इससे पहले कि आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते अपराधी उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
छात्र को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से तड़पने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें आशु की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद गांव के सैकड़ों लोग वहां जुट गए और हंगामा करने लगे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद शहर के अस्पताल चौक पर भीड़ जमा हो गई और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।
इसके बाद एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के पिता मुमताज मियां विदेश में काम करते हैं। परिवार में आंसू दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां अस्पताल परिसर में दहाड़ मारकर रो रही है। वहीं छात्र की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Tags:    

Similar News