भारत
लड़की के साथ किया रेप, घर की खिड़की तोड़कर घुस गया हैवान, पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
31 May 2025 9:54 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक शख्स घर की खिड़की तोड़कर घुस गया. इसके बाद 17 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया और फिर फरार हो गया. इस घटना की शिकायत के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी. वहीं, अब पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति को 17 वर्षीय लड़की के घर में खिड़की से घुसकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. विक्रोली पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने आरोपी की पहचान समीर शेख (31) के रूप में की है.
अधिकारी ने कहा कि उसे तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया. शेख पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आरोपी के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





