Bihar बिहार: बिहार में भारी बारिश के कारण बाढ़ का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार रात से ही पटना समेत कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बिहार के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 13 अगस्त को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में बारिश होगी।
इसके साथ ही सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में भी अधिकांश जगहों पर बारिश का अनुमान है। दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।