Bokakhat बोकाखाट: बोकाखाट थाना अंतर्गत नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी के जहाज घाट पर बुधवार को एक व्यक्ति का पूरी तरह से सड़ी-गली लाश बरामद हुई। जहाज घाट पर लाश मिलने की सूचना मिलने पर बोकाखाट की स्थानीय पुलिस और बोकाखाट थाना अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और लाश को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोलाघाट भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।