Yoga : शादी में फिट दिखना चाहते हैं? लड़कों के लिए ये पाँच बेहतरीन योगासन बदल देंगे आपका लुक
Yoga: शादी का दिन हर लड़के के लिए खास होता है। इस दिन सबकी नज़रें दूल्हा-दुल्हन पर होती हैं। इसलिए, हर दूल्हा-दुल्हन शादी के मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। सिर्फ़ महंगे कपड़ों से ही लुक अच्छा नहीं लग सकता, जब तक कि आप उन कपड़ों में खुद को फिट और प्रभावशाली न दिखाएँ। इसलिए, लुक से लेकर फिटनेस तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। जो लड़के अपनी शादी में शेरवानी पहनना चाहते हैं, उनके लिए फिट और टोन्ड बॉडी का होना ज़रूरी है, ताकि एक रॉयल लुक पाया जा सके।
डैशिंग दिखने के लिए करें ये 5 योगासन:
सूर्य नमस्कार:
सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास पूरे शरीर को टोन करता है और इससे कैलोरी बर्न तेजी से होती है जिससे वजन घटता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर निखार आता है। इसमें 12 स्टेप्स होते हैं जिसमें स्ट्रेचिंग से लेकर दंडासन, भुजंगासन और ताड़ासन जैसे आसन शामिल हैं। हर स्टेप पर सांसों के साथ तालमेल बनाना होता है, जैसे झुकते समय सांस छोड़ें और पीछे मुड़ते समय सांस लें। इसके पांच से 10 राउंड करें।
दंडासन:
इसके अभ्यास के लिए पुशअप की स्थिति में आएं। हाथ और पैर सीधे रखते हुए पेट अंदर खींचें। पीठ एकदम सीधी रहे और शरीर हवा में तना हो। इस आसन को 30 सेकंड से शुरू करके दो मिनट तक बढ़ाएं। यह आसन कोर मसल्स मजबूत करता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। कंधे और बाजूओं को टोन करने में सहायक है। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाता है और बॉडी पॉश्चर सुधरता है।
भुजंगासन:
इस आसन का अभ्यास छाती, कंधों और कमर को शेप देकर बॉडी पॉश्चर में सुधार लाता है। पीठ और छाती की मांसपेशियां मजबूत करता है। चेहरे और आंखों की थकान कम करता है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियां कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं, हाथों पर थोड़ा जोर दें। गर्दन ऊपर और पीछे की ओर रखें लेकिन ध्यान रखें कि शरीर पर तनाव न हो। इसे 30 सेकंड तीन राउंड करें।
वज्रासन में प्राणायाम:
वज्रासन में बैठकर धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें, जैसे अनुलोम विलोम या भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है। इस दौरान आंखें बंद रखें और मन को शांत करके ध्यान दें। 10 से 15 मिनट इस आसन का अभ्यास करें। इसके अभ्यास से पाचन सुधारता है। मानसिक शांति प्रदान करके तनाव को कम करता है। साथ ही चेहरे पर निखार लाता है और शादी के तनाव को कम करता है।
इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर आगे बढ़ाएं और घुटना मोड़ें। पीछे का पैर सीधा रखें और हाथों को ऊपर या कंधे की सीध में फैलाएं। चेहरा सामने रखें और पोज को स्थिर बनाए रखें। दोनों पैरों से एक-एक मिनट का अभ्यास तीन राउंड करें। वीरभद्रासन के अभ्यास से जांघों और हाथों की मसल्स टोन होती है। आत्मविश्वास और फोकस बढ़ाता है। साथ ही आपकी चाल और पोश्चर को ग्रेसफुल बनाता है।