Yoga Tips: वजन कम करने के लिए शुरू करें इन योगासनों का अभ्यास

Update: 2025-10-16 04:29 GMT
Yoga Tips: नियमित तौर पर कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को कम करती है और शरीर को स्वस्थ व सुडौल बनाती है। ये रहे नए साल में वजन कम करने के लिए ट्रेंडी योगासन।
अधोमुख शवासन:
इस आसन को अंग्रेजी में डाउनवर्ड डॉग पोज़ कहते हैं। इस योग के अभ्यास से शरीर में मजबूती आती है और बैलेंस भी बनता है। पेट की चर्बी घटाने और वजन कम करने के लिए अधोमुख शवासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत होती है। लोअर बाॅडी फैट को कम करने के लिए यह योगासन बेहतर विकल्प है।
चतुरंग दंडासन:
पेट की चर्बी को कम करने के लिए चतुरंग दंडासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योगासन को प्लैंक पोज़ भी कहते हैं। शरीर के निचले भाग के बढ़े वजन को नियंत्रित करने के लिए इस योगासन को नियमित करें। इस आसन के कई फायदे हैं। इस कारण चतुरंग दंडासन हर साल ट्रेंड में रहता है। बाॅडी पोस्चर में सुधार के लिए भी यह आसन कर सकते हैं।
वॉरियर पोज यानी वीरभद्रासन का अभ्यास करने कई बाॅलीवुड अभिनेत्रियां भी करती हैं। एक्ट्रेस जैसी स्लिम बाॅडी के लिए वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। शरीर को खोलने के लिए इस आसन को अच्छा माना गया है। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने के लिए किसी एक ही आसन को करना चाहते हैं तो वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News