Yoga Tips: गर्दन और कंधों की अकड़न से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन

Update: 2025-07-08 07:18 GMT
Yoga Tips: कई बार यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि गर्दन मोड़ना या दैनिक काम करना भी मुश्किल हो जाता है। गर्दन या कंधे में अकड़न और दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं। दवाइयां लेने से कुछ समय के लिए आराम मिलता है लेकिन इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। योग विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ योगासनों का अभ्यास करने से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं और दर्द व अकड़न की समस्या से राहत पाई जा सकती है। ऐसे में गर्दन और कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
शलभासन:
इस आसन के अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों में खिचाव आता है और दर्द से राहत मिलती है। शलभासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। सिर, गर्दन और मुंह को सीधा रखते हुए लंबी गहरी सांस लें और फिर दोनों पैरों को एक साथ ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे से पैरों को नीचे लाते हुए सांस छोड़ें और सामान्य स्थिति में आ जाएं।
उष्ट्रासन:
इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठकर दोनों हाथों को कूल्हों पर रखते हुए दोनों घुटने कंधों के समानांतर लाएं। पूरा दबाव नाभि में महसूस करते हुए हाथों को पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरह मोड़ें। इस पोजिशन में लगभग 1 मिनट रुकने की कोशिश करते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।
धनुरासन का अभ्यास काफी फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को सीधा रखें। अब घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें। एड़ी को पीठ की ओर लाते हुए धनुषाकार बनाएं और पैरों को हाथों से पकड़ें। गहरी सांस लेते हुए छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। इस आसन को 5-10 बार दोहराएं।
Tags:    

Similar News