What IF: संपूर्ण फिटनेस के लिए रोजाना 60 मिनट व्यायाम काफी

दिन में 5 घंटे से अधिक व्यायाम करें तो क्या होगा?

Update: 2023-05-29 18:56 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | व्यायाम करना संपूर्ण सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम का लक्ष्य बनाकर पालन करना चाहिए। ऐसा करके आप लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं।

अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं और शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं उनमें कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है।

अगर व्यायाम इतने लाभकारी हैं तो क्या दिन में 4-5 घंटे व्यायाम करके शरीर को बेहतर और फिट रखा जा सकता है? क्या हो अगर कोई व्यक्ति रोजाना 4 घंटे व्यायाम करने लगे? आइए इस बारे में जानते हैं?यूनिवर्सिटी ऑफ टेनेसी में एक्सरसाइज साइकॉलजी के प्रोफेसर डेविड बैसेट कहते हैं, व्यायाम शरीर के लिए बहुत लाभकारी भी है और आवश्यक भी। सभी लोगों के लिए नियमित रूप से इसका अभ्यास आवश्यक है। पर इससे पहले कि आप यह निर्णय लें कि आपको कितने समय व्यायाम की आवश्यकता है, आपको अपने व्यायाम के लक्ष्यों पर विचार करना चाहिए।

क्या आप शारीरिक फिटनेस, वजन नियंत्रण या अपने तनाव के स्तर को कम रखने के तरीके के रूप में व्यायाम कर रहे हैं?फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं, सामान्य स्वास्थ्य लाभों के लिए, दैनिक रूप वॉकिंग करना भी पर्याप्त हो सकता है। पर यदि आप विशिष्ट लक्ष्यों जैसे- रक्तचाप को कम करने के लिए, कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में सुधार या वजन कम करने के लिए व्यायाम करते हैं तो आपको अधिक व्यायाम या उच्च तीव्रता वाले अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।

पर सभी के लिए आवश्यक है कि व्यायाम उतना ही किया जाए जितनी आपकी शारीरिक क्षमता हो, इससे अधिक व्यायाम की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। 

Tags:    

Similar News

-->