Weight Loss Diet: नाश्ते से लेकर स्नैक्स तक, यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बच्चे हों या बड़े, दोनों को इसका स्वाद पसंद आता है और वे इसे जी भरकर खाते भी हैं, तो आइए जानते हैं स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी-
स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने की आवश्यक सामग्री-
डेढ़ कप राइस
1/4 कप मूंग स्प्राउट्स
1 शिमला मिर्च
1 प्याज
2 हरी मिर्च
4-5 कलियां लहसुन
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1 टी स्पून जीरा
3-4 टेबलस्पून तेल
स्वादानुसार नमक
स्प्राउट्स फ्राइड राइस कैसे बनाएं:
स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल 2-3 बार धो लें।
फिर आप इनको कम से कम 10 मिनट तक भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप प्याज, लहसुन, हरी मिर्च को धोकर बारीक और लंबे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप चावल को प्रेशर कुकर में तीन कप पानी के साथ डालें।
इसके बाद आप कुकर में 2-3 सीटियां लगाएं और गैस बंद कर दें।
फिर जब कुकर से गैस रिलीज हो जाए तो आप चावल को एक बड़ी प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भून लें।
इसके बाद आप प्याज जब प्याज नरम होकर गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो आप इसमें मूंग स्प्राउट्स डालें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर करीब 3-4 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद आप आप इसमें शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
फिर आप इसमें चावल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपके स्वादिष्ट स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनकर तैयार हो चुके है।