पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मददगार विटामिन

Update: 2023-06-25 09:43 GMT

व‍िटाम‍िन सी से भरपूर आहार का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। व‍िटाम‍िन सी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। आपके शरीर में व‍िटाम‍िन सी की कमी है, तो आप डॉक्‍टर की सलाह पर इसका सप्‍लीमेंट भी ले सकते हैं। हालांक‍ि प्राकृत‍िक आहार का सेवन अध‍िक फायदेमंद होता है। व‍िटाम‍िन सी र‍िच फूड्स (vitamin C rich foods) में आलू, ब्रोकली, कीवी, स्‍ट्रॉबेरी, संतरा और अन्‍य खट्टे फल आद‍ि शाम‍िल होते हैं।

व‍िटाम‍िन डी का सेवन करने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बेहतर होती है। बाउल मूवमेंट को ठीक रखने में व‍िटाम‍िन डी अहम भूम‍िका न‍िभाता है। अच्‍छे पाचन तंत्र के ल‍िए आपको व‍िटाम‍िन डी से भरपूर आहार का सेवन करना चाह‍िए। व‍िटाम‍िन डी र‍िच फूड्स (vitamin D rich foods) की बात करें, तो अंडे की जर्दी, रेड मीट, दल‍िया, दूध, सोया के उत्‍पाद और दही आद‍ि में व‍िटाम‍िन डी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है।

बेहतर पाचन तंत्र के ल‍िए व‍िटाम‍िन बी एक जरूरी व‍िटाम‍िन है। व‍िटाम‍िन बी का सेवन करने से, खाने से एनर्जी न‍िकालने में मदद म‍िलती है। रेड ब्‍लड सेल्‍स को बढ़ाने में भी ये व‍िटाम‍िन फायदेमंद माना जाता है। व‍िटाम‍िन बी र‍िच फूड्स (vitamin B rich foods) की बात करें, तो उसमें अंडे, डेयरी के उत्‍पाद, हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां, सीड्स और ब्रेकफास्‍ट सीर‍ियल्‍स आद‍ि शाम‍िल होते हैं।

व‍िटाम‍िन ए का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और गट हेल्‍थ बेहतर होती है। व‍िटाम‍िन ए की कमी होने से पेट से जुड़ी बीमार‍ियां होने का खतरा बढ़ जाता है। व‍िटाम‍िन ए र‍िच फूड्स (vitamin A rich foods) में मछली, दूध, दही, चीज़ आद‍ि शाम‍िल होते हैं। व‍िटाम‍िन ए र‍िच फलों की बात करें, तो उनमें कीनू, तरबूज, बेर, पपीता और आम आद‍ि शाम‍िल हैं।

Tags:    

Similar News

-->