Lifestyle मंगला गौरी व्रत मां को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, मिलेगा मनवांछित वर

Update: 2024-07-30 04:59 GMT

लाइफस्टाइल Lifestyle : मंगला गौरी व्रत मां को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, मिलेगा मनवांछित वर   मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। आज हम आपको मां गौरी को समर्पित मंगला गौरी स्तोत्र के बारे में बताएंगे। यह स्तोत्र सभी के लिए फलदायी है।

आज सावन मास के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मंगला गौरी का यह व्रत मां पार्वती एक रूप मंगला गौरी को समर्पित है। मंगला गौरी व्रत कुंवारी लड़कियां और विवाहित महिलाएं रखती हैं। इस व्रत में हम आप एक स्तोत्र पाठ के बारे में बताएंगे, यह स्तोत्र मां मंगला गौरी को समर्पित है। इस स्तोत्र के पाठ से मां मंगला गौरी प्रसन्न होती हैं, एवं पाठ करने वाले भक्त की सभी मनोकामना को पूरी करती है। इस स्तोत्र के बारे में हमारे एस्ट्रो एक्सपर्ट शिवम पाठक ने बताया है, चलिए जानते हैं इस स्तोत्र और इसे पढ़ने के लाभ के बारे में। मंगला गौरी स्तोत्र पाठ

इति मंगलागौरी स्तोत्रं सम्पूर्णं मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ के लाभ  मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ करने से विवाहित महिलाओं के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। यह स्तोत्र उनके पति की लंबी आयु और समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है।   जो लड़कियां विवाह में देरी का सामना कर रही हैं, उनके लिए मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ बहुत लाभदायक होता है। यह स्तोत्र उनके विवाह से जुड़ी सभी बाधाओं को दूर करता है।  इस स्तोत्र का नियमित पाठ करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह पाठ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।  जो महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं, उनके लिए भी मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ अत्यंत लाभकारी होता है। यह स्तोत्र संतान प्राप्ति के मार्ग की बाधाओं को दूर करता है।

मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में धन और संपत्ति की वृद्धि होती है।


Tags:    

Similar News

-->