गर्मियों में दिखना है ट्रेंडी और स्टाइलिश तो अपनाएं ये कलर्स नेल पेंट

गर्मियों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां कपड़ों से लेकर हेयर स्टाइल पर फोकस करती हैं लेकिन अगर हर मौके पर परफेक्ट दिखना है

Update: 2022-06-18 10:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों में ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां कपड़ों से लेकर हेयर स्टाइल पर फोकस करती हैं लेकिन अगर हर मौके पर परफेक्ट दिखना है तो ब्यूटी पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियों को अपने मेकअप, एक्सेसरीज और अन्य बातों का ध्यान देना चाहिए। मौसम के मुताबिक नेल पेंट को अपनाकर आप ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। पहले तो आपको ये पता होना चाहिए कि गर्मियों में किस रंग के नेल पेंट अच्छे लगेंगे। अक्सर लड़कियां मौसम और अपने नेल्स के मुताबिक सही कलर का चुनाव नहीं कर पातीं। कई बार वह मौके के विपरीत ऐसी नेट पेंट लगा लेती हैं, जो उनके लुक को अजीब बना देता है। इसलिए नेल पेंट लगाने जा रही हैं तो जान लें कि गर्मियों में कौन सा नेल पेंट आपको ट्राई करना चाहिए, नेल पेंट के कौन से रंग इन दिनों ट्रेंड हैं और आपके नाखूनों पर जचेंगे। ये रहे नेल पेंट के कलर का चयन करने के टिप्स।

रेड कलर
गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में लाल रंग लड़कियों के नेल्स की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। रेड में कोई भी शेट आप अपना सकती हैं। हर तरह के आउटफिट पर लाल रंग की नेल पेंट आकर्षित लगेगी। गर्मियों में हॉट रेड कलर का ट्रेंड सबसे ज्यादा है।
नियाॅन नेल पॉलिश
गर्मियों में नियॉन कलर चलन में है। कपड़ों से लेकर नेल पेंट में आप नियॉन कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोई भी साधारण सी ड्रेस पर आप नियाॅन कलर की नेल पेंट ट्राई करके अपने स्टाइल को अपलिफ्ट कर सकती हैं।
हॉट पिंक कलर
पिंक कलर की नेल पेंट अच्छी लगती है। लेकिन पिंक के शेड में पेपी पिंक, हॉट पिंक, फ्लेमिंगो पिंक, रास्पबेरी पिंक ट्रेंड में है। इसे गर्मियों में अपनी उंगलियों पर अप्लाई करके आप बेस्ट लुक पा सकती हैं। मल्टी कलर ड्रेस या को-आर्ड आउटफिट पर पिंक नेल पेंट सुंदर लगेगी।
ब्लैक नेल पेंट
लड़कियों को काले रंग की नेल पेंट पिछले कुछ सालों में काफी पसंद आने लगी है। ब्लैक कलर हर सीजन के लिए परफेक्ट होता है। समर ब्यूटी टिप्स में आप ब्लैक नेल पैंट को अपना सकती हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल दिखने के लिए आप काले नेल पेंट को अपनी उंगलियों में सजा सकती हैं।
Tags:    

Similar News

-->