कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट पिएं ये जूस

Update: 2022-07-22 11:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।   बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट की मानें तो तकरीबन 10 लाख लोग बढ़ते कोलेस्ट्रोल और उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। इनमें बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को सामान्य बीमारी समझते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ह्रदय संबंधी बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। जानकारों की मानें तो खानपान में अनियमितता के चलते कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ये जूस पिएं। आइए जानते हैं-

टमाटर का जूस पिएं
एक शोध में खुलासा हुआ है कि टमाटर के जूस का सेवन करने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। यह शोध 500 लोगों पर किया गया था। इस शोध में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। इस जूस को पीने से पुरुष और महिलाएं दोनों की सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ा। इस जूस के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिली। साथ ही कार्डियोवैस्कुलर हृदयवाहिका रोग का खतरा भी कम हुआ। इसके लिए बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना टमाटर का जूस जरूर पिएं।
करेले के जूस का सेवन करें
करेला सेहत के लिए वरदान है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व विटामिन्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके लिए रोजाना करेले के जूस का सेवन अवश्य करें।
अनार का जूस पिएं
कई शोधों के जरिए पता चला है कि अनार के जूस के सेवन से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही अनार के जूस के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
Tags:    

Similar News

-->