लाइफ स्टाइल : आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है जो हर सब्जी के साथ मिलकर उसका स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही आलू से कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंगन की तरह ही आलू का भरता भी बनाया जाता है. जी हां, आलू का भरता मिनटों में तैयार हो जाता है और इसका लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आता है. तो आइए जानते हैं आलू का भर्ता बनाने की रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
आलू - 1/2 किलो
जीरा - 1 चम्मच
काली मिर्च - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1-2
साबुत धनिया - 2 चम्मच
हींग - 1 छोटी चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
तेल आवश्यकता अनुसार
नमक - स्वादानुसार
प्याज - 2-3
हरी मिर्च - 2
धनिया - 1 कप
बनाने की विधि
: सबसे पहले आलू को उबाल लें.
- इसके बाद उबले हुए आलू को मैश कर लीजिए.
- ध्यान रखें कि आलू को ज्यादा मैश न करें.
- अब हरी मिर्च और हरा धनियां पत्ती को बारीक काट लीजिए.
इसके बाद प्याज को गोल आकार में काट लीजिए.
- एक पैन में तेल गर्म करें। - इसमें साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- जैसे ही मसालों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. - इसके बाद मसाले को ठंडा होने दीजिए.
- मसालों के ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लीजिए.
- मसले हुए आलू में पिसा हुआ मसाला मिला लें.
- इसके बाद इन मसालों में अमचूर पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
- हरी मिर्च और हरा धनियां काट कर मिश्रण में मिला दीजिये.
- एक पैन में दोबारा तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर पकाएं.
- तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर तक भूनें.
- हींग और जीरा भूनने के बाद इसमें प्याज डाल दीजिए. प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
- जैसे ही प्याज का रंग सुनहरा हो जाए, इसमें आलू का मिश्रण डालें.
- मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं. - अच्छे से पकने के बाद धनिये से गार्निश करें.
- हरे धनिये से सजाकर आलू का भरता पराठे या रोटी के साथ परोसें.
Tags: