बच्चो की लंबाई बढ़ाने में मदद करती हैं ये चीजें, सेवन करने से मिल सकते हैं कई लाभ

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी हाइट यानी लंबाई जरूर बढ़े और वो लंबा चौड़ा दिखे।

Update: 2021-02-02 03:34 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी हाइट यानी लंबाई जरूर बढ़े और वो लंबा चौड़ा दिखे। इसके लिए वो जिम जाते हैं, कई लोग सुबह-सुबह लटकते भी हैं और कई तरह की ऐसी चीजें करते हैं जिससे उनकी हाइट बढ़ सके। लेकिन कई बार उनके द्वारा की गई चीजें उनके काम नहीं आती। हालांकि, ये बात सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने की एक निश्चित उम्र होती है, लेकिन आनुांशिक कारणों के साथ कई ऐसी बातें हैं, जिससे किसी व्यक्ति की हाइट कितनी बढ़ेगी, इसका पता चल जाता है। इन्ही में से एक है आपका खानपान, जो आपकी हाइट बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।  

हरी सब्जियां हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं, लेकिन कई लोगों को इनका सेवन करना पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पालक, बंदगोभी, अरुगुला जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यही नहीं, इनमें आयरन, विटामिन- के व सी, कैल्शियम जैसी चीजें मौजूद होती हैं। ये सभी हमारी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर लंबाई बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है।

शकरकंद के सेवन से भी हमारी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन- ए हड्डियों की सेहत को सुधारते हुए हमारी लंबाई बढ़ाने में मदद करती है। शकरकंद में पाए जाने वाले दो तत्व सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल हमारी डायजेस्टिव हेल्थ को प्रमोट करते हैं और आंतों के लिए अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। यही नहीं, शकरकंद का सेवन करने से ये हमें कई अन्य बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है। आप इसे उबालकर खा सकते हैं, ताकि आपको इसके लाभ मिल सके।

अंडा खाने से भी ये हमारी हाइट बढ़ाने में मदद कर सकता है। ये न्यूट्रिशन का पावरहाउस है। साथ ही इसमें प्रोटीन की अच्छा मात्रा पाई जाती है। हड्डियों की सेहत के लिए इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक अध्ययन बताता है कि जो बच्चे नियमित रूप से अंडे का सेवन करते हैं, उनकी हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। अंडे के पीले भाग यानी यॉक में हेल्दी फैट मौजूद होता है, जो हमारे शरीर को फायदा दे सकता है। इसलिए हमें अंडे का सेवन करना चाहिए, ताकि इसके फायदे हमारे शरीर को मिल सके।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Tags:    

Similar News

-->