हड्डियां में कैल्शियम की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स

Update: 2023-06-13 17:04 GMT
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। शरीर के स्वस्थ रहने में हड्डियों का बहुत अहम योगदान होता है। हमारा शरीर तभी मजबूत होगा जब हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होंगी। दरअसल कैल्शियम हमारे शरीर के लिए जरूरी है। जब बॉडी में इसकी कमी होने लगती है, तब इंसान का शरीर कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है। कैल्शियम की कमी से से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिस वजह से जोड़ों और कमर में दर्द की समस्या दिन ब दिन बढ़ने लगती है। कमज़ोर हड्डियों से तरह तरह की बीमारियों की गिरफ्त में आने का खतरा बना रहता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें: दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। इनके इस्तेमाल से हड्डियां बहुत मज़बूत बनती हैं।
पालक का सेवन करें: पालक जैसी हरी सब्ज़ियों में आयरन, विटामिन ए, फाइबर और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। पालक की सब्ज़ी बनाकर खाई जा सकती है या फिर दाल में पालक डालकर भी खाया जा सकता है। पालक के सेवन से हड्डियों में लोहे जैसी मजबूती आ जाती है।
बादाम खाएं: बादाम खाने के कई फ़ायदे हैं। बादाम में कैल्शियम, विटामिन ई और फैटी एसिड पाया जाता है। बादाम आंखों, बालों को बेहतर तो करता ही है, साथ ही हड्डियों को भी मज़बूत बनाता है।
अनानास खाएं: हड्डियों की मज़बूती को बेहतर करने में अनानास भी कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए होता है।
अपनी डाइट में सोयाबीन को शामिल करें: सोयाबीन में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा ज़्यादा होती है। इसके रोज़ाना सेवन से हड्डियां मज़बूत बनती हैं।
Tags:    

Similar News

-->