Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स के साथ कुछ अलग ट्राई करें, बनाएं ये पुलाव रेसिपी

Update: 2025-07-06 04:20 GMT
Sprouts Pulao Recipe: अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश में हैं तो स्प्राउट्स पुलाव आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। स्प्राउट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग स्प्राउट्स से बना सलाद खाते हैं। इस बार ट्राई करें ये टेस्टी स्प्राउट्स पुलाव रेसिपी। तो आइए जानते हैं स्प्राउट्स पुलाव बनाने की आसान विधि।
स्प्राउट्स पुलाव बनाने के लिए सामग्री :
अंकुरित मूंग- आधा कप
चावल- एक कप
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
घी- 2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- एक चम्मच
जीरा- एक छोटा चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
पानी- 2 कप
तेज पत्ता- 1-2
गाजर- एक बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
स्प्राउट्स पुलाव बनाने की विधि :
हरी मूंग को आप पानी में भिगो लें और इसे अंकुरित कर लें. पुलाव बनाने के लिए आप सबसे पहले आप चावल को धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगो दें.
अब एक कड़ाही लें और इसमें घी डालें. अब इसमें आप जीरा और तेज पत्ता को डालें.
अब इसमें बारीक क
टा हुआ प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को डालकर पकाएं. अब आप इसमें गाजर को डालें. गाजर के बाद टमाटर डालकर पकाएं.
मूंग स्प्राउट्स को डालें और इसे कुछ देर तक पकाएं. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला को डालकर मिक्स करें. चावल को भी डाल दें. इसे हल्के हाथों से आप मिक्स करें और नमक को मिक्स करें. अब इसमें 2 कप पानी डालें और आंच कम कर दें. चावल को ढककर पकाएं जब तक पानी सूख नहीं जाए. गैस बंद करें और इसमें आप हरा धनिया डालें और कुछ देर के लिए ढक दें. आप इस पुलाव को दही या रायता के साथ गरमागरम सर्व करें|
Tags:    

Similar News