Smoothie Recipe : बच्चे अक्सर खाने-पीने में नाक भौं सिकोड़ते हैं. सुबह स्कूल जाने के समय वे दूध तक नहीं पीना चाहते हैं. ऐसे में दिनभर भूखे रहने से वे कमजोर हो सकते हैं. आप बच्चों को सेब ओट्स से बनी स्मूदी पिलाएं. उन्हें ये स्मूदी जरूर पसंद आएगी. एप्पल ओट्स स्मूदी बनाना भी है बेहद आसान|
जानिए, एप्पल ओट्स स्मूदी बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है|
सेब ओट्स स्मूदी बनाने के लिए सामग्री:
दूध-1 गिलास
ओट्स- 1/2 कप
सेब- 1
चिया सीड्स- 2 बड़े चम्मच
आमंड बटर- 1 चम्मच
दालचीनी पाउडर- 1/4 चम्मच
सेब ओट्स स्मूदी बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले आप दूध को उबालकर उसे ठंडा कर लें. अब एक बाउल में दूध और ओट्स डाल दें. इससे ओट्स दूध में नर्म हो जाएगा. 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. सेब को अच्छी तरह से साफ करके इसका छिलका छील दें. इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. ब्लेंडर में सेब, आमंड बटर, दालचीनी पाउडर, चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. इसे अच्छी तरह से चिकना और मुलायम होने तक ब्लेंड करें. अब बाउल में इस सामग्री को निकाल दें. फ्रिज में 15 मिनट के लिए रख दें, क्योंकि स्मूदी ठंडी अच्छी लगती है. जब तक बच्चा स्कूल के लिए रेडी होगा, स्मूदी भी ठंडी हो जाएगी. आप इसे बच्चों को पीने के लिए दें. दिन भर वे एनर्जी से भरपूर रहेंगे और सेब, ओट्स, दूध, चिया सीड्स जैसे सुपरफूड्स को एक साथ खाने से स्वस्थ भी रहेंगे. आप इसे मीठा करने के लिए थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं|