New Delhi नई दिल्ली :  सिल्क साड़ियों का नाम आते ही अक्सर बनारसी और कांजीवरम जैसी भारी और रिच साड़ियां दिमाग में आती हैं, जिन्हें गर्मियों में पहनना काफी मुश्किल माना जाता है। 40 डिग्री की भीषण गर्मी में जहां भारी कपड़े असहज कर देते हैं, वहीं अब फैशन एक्सपर्ट्स हल्की और ब्रीदेबल सिल्क साड़ियों को बेहतर विकल्प बता रहे हैं।वेडिंग सीजन में अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और साथ ही आराम भी चाहती हैं, तो इन हल्की सिल्क साड़ियों का चुनाव आपके लुक को खास बना सकता है।

चंदेरी सिल्क साड़ी

चंदेरी सिल्क साड़ी गर्मियों के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। इसमें कॉटन और सिल्क धागों का मिश्रण होता है, जिससे यह हल्की और ब्रीदेबल रहती है। इसका शाइनी फिनिश इसे क्लासी और एलिगेंट लुक देता है।

पट्टू चंदेरी साड़ी

पट्टू चंदेरी सिल्क अपनी सॉफ्ट और फाइन बुनावट के लिए जानी जाती है। यह साड़ी खास मौकों पर पहनने के लिए परफेक्ट है। इनडोर फंक्शन हो या एसी वेन्यू, यह आपको रॉयल और ग्रेसफुल लुक देती है।

कोरा बनारसी साड़ी

जहां आम बनारसी साड़ियां भारी जरी वर्क के लिए जानी जाती हैं, वहीं कोरा बनारसी साड़ी हल्की और क्रिस्प सिल्क से बनी होती है। इसमें हवा आसानी से गुजरती है, जिससे गर्मी में भी आराम मिलता है। इसका जरी वर्क इसे पार्टी और वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है।

माहेश्वरी सिल्क साड़ी

मध्य प्रदेश की मशहूर माहेश्वरी सिल्क साड़ी अपनी सादगी और रॉयल लुक के लिए जानी जाती है। यह बेहद हल्की, सॉफ्ट और खूबसूरती से बुनी हुई होती है, जो गर्मियों में पहनने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

तसर सिल्क साड़ी

तसर सिल्क साड़ी प्राकृतिक फाइबर से बनी होती है और इसकी बनावट इसे और भी हल्का बनाती है। इसका नेचुरल टेक्सचर और मैट फिनिश इसे अलग और एलीगेंट लुक देता हैफैशन विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों के वेडिंग सीजन में हल्की सिल्क साड़ियां न केवल आराम देती हैं, बल्कि स्टाइल में भी किसी तरह की कमी नहीं आने देतीं। सही ज्वैलरी और स्टाइलिंग के साथ ये साड़ियां भीड़ में आपको सबसे अलग और आकर्षक बना सकती हैं।कुल मिलाकर, ये हल्की सिल्क साड़ियां गर्मी में फैशन और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती हैं।

Tags: