सत्तू एक देसी ड्रिंक है जिसे लोग गर्मियों में ज्यादा पीना पसंद करते हैं. लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि सत्तू एक डिटॉक्स ड्रिंक भी है जो शरीर को भीतर से साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह शरीर के तापमान को संतुलित करने में भी मददगार है।सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है (हर रोज सत्तू पीने के फायदे)। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और शरीर में नमी जोड़ने का काम करता है। दरअसल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने, बीपी बैलेंस करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है और इस काम को करने में सत्तू फायदेमंद होता है.
फिर चमगादड़ों ने इंसानों को किया बीमार, इस वायरस से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गईपाचन तंत्र की सफाई में सत्तू का सेवन कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. यह फाइबर से भरपूर होता है और पाचन तंत्र को अंदर से साफ करने में मदद करता है। यह शरीर की नलिकाओं से वसा और अपशिष्ट उत्पादों को साफ करने में भी सहायक होता है।
सुबह खाली पेट सत्तू का पानी ब्लोटिंग कम करने में फायदेमंद माना जाता है। यह पेट में सूजन को कम करता है और पेट की परत को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह यह ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार होता है।कब्ज और बवासीर में सत्तू पीने से मल मुलायम होता है और पाचन तंत्र साफ होता है। सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मल त्याग भी सही होता है। इस प्रकार यह कब्ज और बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसलिए चने का सत्तू लेकर पानी में मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा काला नमक मिलाकर नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।