Sama Upma Recipe:त्योहारों और व्रत के दिनों में अकसर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि क्या खाएं जिससे पेट भरे और एनर्जी भी मिले और जो हेवी भी ना लगें. ऐसे समय में समा (सामक) से बनी डिशेज सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. समा को व्रत का चावल भी कहा जाता है और इससे बनी उपमा न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ये एक हेल्दी ग्लूटेन फ्री ऑप्शन है|
समा उपमा बनाने की सामग्री:
सामा के चावल – 1 कप
मूंगफली – 2 बड़े चम्मच (भुनी हुई)
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
करी पत्ते – 7 से 8
आलू – 1 छोटा (कटा हुआ)
घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
पानी – 2 कप
हरा धनिया – सजावट के लिए
समा उपमा बनाने की रेसपी:
सबसे पहले सामा के चावल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें.
एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें करी पत्ते, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें.
अब इसमें कटे आलू डालकर हल्का पकाएं.
मूंगफली डालकर अच्छे से मिलाएं.
भीगे हुए सामा के चावल डालें और हल्का सा भून लें.
अब इसमें पानी और सेंधा नमक डालें और ढककर 8–10 मिनट पकने दें.
जब सामा का पानी सूख जाए और दाने फूल जाएं तो गैस बंद कर दें.
नींबू का रस डालकर हरे धनिये से गार्निश करें|