Chawal-Matar Ki Puri: ठंडी सुबह में बनाएं गरमा-गरम चावल-मटर की पूरी

Update: 2026-01-15 01:28 GMT
Chawal-Matar Ki Puri: आज हम आपको बताएंगे चावल-मटर की पूरी बनाने की रेसिपी. ये पूरी बनने के बाद बहुत ही टेस्टी लगती हैं, जो बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर नाश्ते के लिए चावल-मटर की पूरी बनाने की विधि|
सामग्री :
चावल का आटा – 2 कप
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
हल्दी – आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर -1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 छोटी चम्मच (बारीक कटा हुआ)
तेल – तलने के लिए
उबले हुए हरे मटर – 1 कप
अदरक – 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस की हुई)
गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार
जीरा – 1 छोटी चम्मच
चावल-मटर की पूरी बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप उबले हुए मटर को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
अब आप एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें मटर का पेस्ट, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और हरा धनिया डालें.
इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. अब आप आटे से छोटे-छोटे लोई बनाएं, फिर बेलन की मदद से हल्के हाथों से पूरी बेल लें.
अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप तैयार हुई पूरी को डालकर सुनहरा रंग आने तक तल लें. सारी पूरी को आप इसी तरह तलकर निकाल लें.
अब तैयार है गरमा-गरम चावल–मटर की पूरी. इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसें|
Tags:    

Similar News