Recipe: मूंगफली के साथ बनाएं चटपटा दही तड़का

Update: 2025-02-13 02:07 GMT
Recipe: इसका स्वाद चावल और पराठे दोनों के साथ लाजवाब लगता है। सबसे खास बात कि आपको एक साथ तीखा, चटपटा और खट्टा-मीठा का फ्लेवर मिल जाएगा। साथ ही ये बच्चों को भी पसंद आएगा। तो फटाफट से नोट कर लें मूंगफली वाली दही तड़का की ये बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
सामग्री
400 ग्राम फ्रेश दही
एक प्याज बारीक कटा हुआ
100 ग्राम मूंगफली
तीन से चार हरी मिर्च
8-9 लहसुन की कलियां
एक चम्मच साबुत धनिया
हरी धनिया
एक चम्मच राई
करी पत्ता
दो चम्मच तेल
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
मूंगफली दही तड़का बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले किसी पैन में एक चम्मच तेल डाल दें।
-उसमे साबुत एक चम्मच धनिया डालकर भूनें।
-साथ में मूंगफली दाना, लहसुन की कलिया, हरी मिर्चें डाल दें।
-इन सारी चीजों को तब तक भूनें जब तक कि मूंगफली ना भुन जाएं। इस दौरान लहसुन और हरी मिर्च अच्छी तरह से भुन कर लाल हो जाएगी। जिससे स्वाद बढ़ेगा।
-अब सारी चीजों को भून लिया है तो मिक्सी के जार में पीसकर पाउडर बना लें। ध्यान रहे कि इसमे पानी नहीं डालना है। ये बिना पानी के ही महीन पीसा जाएगा।
-अब प्याज को काट लें। पैन में एक चम्मच तेल डालें और राई के साथ करीपत्ता चटकाएं। साथ में प्याज डालकर थोड़ा भुनें। जब तक कि ये हल्का सा ट्रांसपैरेंट ना हो जाए। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार डाल दें।
-अब इसमे दही और साथ ही मूंगफली का पेस्ट डाल दें।
-साथ में नमक डालें और मिक्स करें।
-रेडी है चटपटा टेस्टी दही तड़का। अगर आप इसमे थोड़ी मिठास चाहते हैं तो दही को फेंटते समय एक चम्मच चीनी डाल दें। इससे खट्टा-मीठा फ्लेवर अच्छा लगेगा।
Tags:    

Similar News

-->