Pumpkin seed: कद्दू के बीजों का इन तरीकों से करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगा नूर

Update: 2025-01-20 04:20 GMT
Pumpkin seed: कद्दू के बीज में विटामिन ई होता है, जो कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को दिखने से रोकते हैं। कद्दू के बीज को स्किन केयर में कई तरह से यूज कर सकते हैं। यहां 3 सबसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें आप भी अपना सकते हैं।
कद्दू फेस स्क्रब
कद्दू के बीजों का इस्तेमाल फेस स्क्रब बनाने में किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक कप कद्दू के बीज और एक कप कटा हुआ कद्दू लें और अच्छी तरह पानी में उबाल लें। फिर पानी छान लें और कद्दू और उसके बीच को ग्राइंडर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब इस पेस्ट में दो बड़े चम्मच कच्चा शहद और एक बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इस मिक्स को अपनी स्किन पर लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट तक सूखने दें। फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए पानी से धो लें। आप पूरे शरीर पर भी इसका यूज कर सकते हैं।
क्लींजर की तरह करें यूज
क्लींजर बनाने के लिए एक कप कद्दू के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें आधा कप शहद, एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह हिलाएं। इस क्लींजर में ऐसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। अब चेहरे को साफ करने के लिए इस क्लींजर का इस्तेमाल करें।
Tags:    

Similar News