गर्भवती महिलाओं को इन 8 योगासनों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए

योगा (Yoga) हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Update: 2022-06-17 04:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लाइफस्टाइल डेस्क: योगा (Yoga) हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस (international yoga day 2022) मनाया जाता है। योगा हर उम्र और हर इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर प्रेगनेंसी के दौरान योग करना बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों को कंफ्यूजन होता है कि गर्भावस्था के दौरान कौन सा योगासन करना चाहिए और कौन सा नहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन 8 योगासन के बारे में जो प्रेग्नेंट महिलाएं (Yoga for Pregnant women) कर सकती हैं और इससे उन्हें कई तरह के फायदे हो सकते हैं...

मार्जारिआसन
यदि आप प्रेगनेंसी के दौरान पीठ दर्द का अनुभव कर रहे हैं, तो आप कैज पोज जरूर करें। इसे मार्जारिआसन भी कहा जाता है। यह ना सिर्फ पीठ के दर्द को कम करते हैं बल्कि डिलीवरी के दौरान लेबल पेन को भी कम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
वज्रासन
प्रेगनेंसी के दौरान वज्रासन करने से पैरों ,घुटने और टखनों को मजबूती मिलती है। साथ ही आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं खाने के बाद वज्रासन करने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।
ताड़ासन
सीधी मुद्रा में खड़े होकर अपने हाथों को ऊपर करके ताड़ासन करने से ब्लड सरकुलेशन सही रहता है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान आप ही आसन कर सकते हैं।
तितली आसन
तितली आसन करने से आपको काफी फायदा होता है। यह आपको रिलैक्स तो करता ही है साथ ही जांघों की हड्डियों को फैलाता है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी के चांसेस बढ़ते हैं।
विपरीतकर्णी
विपरीतकर्णी करने से पैरों में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है। यदि आपको प्रेगनेंसी के दौरान नींद ना आने की समस्या है, तो सोने से पहले इस आसन को करें।
प्राणायाम
प्रेगनेंसी के दौरान सबसे आसान और सबसे प्रभावी आसनों में से एक प्राणायाम है। आप सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया को लगातार दोहराते रहें। इससे आपको मानसिक तनाव नहीं होता है। साथ ही श्वसन संबंधी समस्याओं से भी आप दूर रहते हैं।
कोणासन
कोणासन करने से प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह आसन करने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
त्रिकोणासन
गर्भवती महिलाएं अपने फर्स्ट ट्रिमेस्टर यानी कि 3 महीने बाद से योगासन शुरू कर सकती हैं। जिसमें त्रिकोणासन करना काफी फायदेमंद होता है। यह पीठ, कमर और गर्दन को मजबूत करता हैं साथ ही पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है।


Tags:    

Similar News