मोरधन के चटपटे ढोकले, बदलेंगे आपके मुंह का स्वाद

Update: 2023-07-19 13:44 GMT
अक्सर देखा गया है कि नवरात्रि के दिनों में लगातार व्रत करने और एक ही तरह का फलाहार करने से बोरियत हो जाती हैं और मुंह का स्वाद बदलने की इच्छा होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मोरधन के चटपटे ढोकले लेकर आए हैं जो आपके स्वाद को बदल देंगे। तो आइये जानते हैं मोरधन के चटपटे ढोकले बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 1 कटोरी दही
- 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा
- 200 ग्राम मोरधन
- 100 ग्राम राजगीरा आटा
- सेंधा नमक (आवश्यकता नुसार)
- जीरा
- सोडा एक चम्मच
- तलने के लिए तेल।
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले मोरधन को 2 घंटे गला दें।
- दही फेंट कर राजगीरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें।
- मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं।
- अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पीस ले।
- अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और ढोकले बघार दें या फिर उस तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं।
- ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही, हरी चटनी के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले पेश करें।
Tags:    

Similar News

-->