Mango and Lemon Salad Dressing Recipe: ट्राई करें आम और नींबू से बनी चटपटी ड्रेसिंग, जानें रेसिपी
Mango and Lemon Salad Dressing Recipe: आम का स्वाद में मीठा और नींबू खट्टा होता है इसलिए इस चटपटी ड्रेसिंग की मदद से आपकी सलाद का स्वाद चटपटा और खट्टा-मीठा हो जाता है। जिससे आपका टेस्ट बड दोगुना हो जाता है, तो चलिए जानते हैं आम और नींबू की सलाद ड्रेसिंग बनाने की रेसिपी-
आम और नींबू की सलाद ड्रेसिंग बनाने की सामग्री-
-आम एक साबुत छिला और कटा हुआ
-नींबू का रस एक
-लेमन जेस्ट
-सरसों का पेस्ट या डिजॉन मस्टर्ड एक चम्मच
-चीनी एक चम्मच
-नमक एक चम्मच
-सिरका एक बड़ा चम्मच
आम और नींबू की सलाद ड्रेसिंग बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सी या फूड प्रोसेसर जार लें।
फिर आप इसमें आम, नींबू का रस, लेमन जेस्ट, सरसों का पेस्ट या डीजन मस्टर्ड, चीनी और नमक डाल दें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इसमें एक बड़ा चम्मच सिरका और वेजिटेबल ऑयल डाल दें।
इसके बाद आप इसको एक बार और ब्लेंड करके फ्रिज में स्टोर कर लें।
अब आपकी लजीज आम और नींबू की सलाद ड्रेसिंग बनकर तैयार हो चुकी है।