Makhana Raita: इसे घी में भूनकर खाना या फिर दूध में भिगोकर ज्यादा खाया जाता है|
इसके अलावा मखाने का रायता बनाकर भी खाया जाता है. गर्मी में इस तरह से खाना सही रहेगा, क्योंकि मखाने की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण गर्मी में इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. साथ ही ये लाइट वेट होता है इसलिए इसे पचाना आसान होता है. आइए जानते हैं इसे खाने से फायदे-
मखाने का रायता सेहत के लिए फायदेमंद:
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि मखाने के रायता को स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है. यह रायता मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स का अच्छा सोर्स होता है. इसके अलावा शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है. इसके अलावा मखाना में फास्फोरस और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इस तरह मखाने का रायता सेहत के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ को सही रखने में मदद करते हैं. लेकिन एक सीमित मात्रा में ही मखाना खाएं|
इस तरह बनाएं मखाने का रायता:
मखाने का रायता बनाने के लिए एक पैन में मखाने डालकर भून लें. इसके बाद एक बाउल में दही लेकर फेंट लें. अब इसमें भुने हुए मखाने डालें. इसके साथ ही इसमें अपनी पसंद के मुताबिक जीरा पाउडर, नमक, खीरा और पुदीना डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें. इसे खाना खाने के साथ भी सर्व कर सकते हैं या फिर स्नैक्स के तौर पर भी इसे खा सकते हैं|