गर्मियों में घर पर बनाए मैंगो लेमोनेड, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-21 06:16 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मियां शुरू होते ही आम की बाहार आ जाती है। लोग बेसब्री आम का इंतजार करते हैं, ताकि वे उससे अचार, चटनी और मैंगो शेक बना सकें। कुछ लोग तो आम खाना इतना पसंद करते हैं कि पेटी की पेटी आम की घर पर जमा कर लेते हैं। रात को खाना खाने के बाद या दिन में लंच की जगह मैंगो शेक पीने का अलग ही आनंद है।
आम एक वर्सेटाइल फल है जिसकी कई सारी डिशेज भी तैयार की जा सकती है। आमतौर पर लोग इसका शेक, चटनी, अचार और आम पन्ना जैसी चीजें बनाते हैं। मगर आज हम आपको इससे बनने वाली कुछ मजेदार रेसिपीज बताने वाले हैं।
मैंगो लेमोनेड
मैंगो लेमोनेड बनाने के लिए सामग्री-
1 पका और एक कच्चा आम
1/2 कप नींबू का रस
1/4 कप शहद
पानी आवश्यकतानुसार
स्वादानुसार काला नमक
आइस क्यूब्स
पुदीने की पत्तियां
मैंगो लेमोनेड बनाने का तरीका-
एक ब्लेंडर में कटे पके और कच्चे आम को छीलकर उसका गूदा डालें। इसमें एक कप पानी डालकर उसे स्मूथ पीस लें।
अब एक बड़े कटोरे में आम की प्यूरी, नींबू का रस और शहद मिलाएं। शहद अच्छी तरह से प्यूरी में घुल जाना चाहिए।
अब इस कटोरे में 2 कप पानी डालें और फिर अच्छी तरह से मिश्रण को मिलाएं। अगर जरूरत लगें, तो इसमें नींबू का रस और मिठास अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।
2 गिलास में आइस क्यूब और पुदीना की पत्तियां डालकर चम्मच से हल्का मैश करें। इसमें काला नमक और तैयार आम की प्यूरी डालकर सर्व करें।
आपका मैंगो लेमोनेड तैयार है। नींबू पानी की जगह आप इसे बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->