गर्मी में गन्ने के रस से बनाए आइसक्रीम, जानें बनाने का तरीका

Update: 2024-03-31 09:07 GMT
लाइफस्टाइल : चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। गन्ने का जूस शरीर को सिर्फ ठंडा ही नहीं रखता है, बल्कि इससे सेहत भी सही रहता है। इसलिए कई लोग गर्मी के दिनों में लोग सबसे अधिक गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं।
वैसे तो अभी तक आपने गन्ने का जूस ही पिया होगा, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आप गन्ने से बनी आइसक्रीम ट्राई करना पसंद करेंगे? जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको गन्ने से आइस क्रीम बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाने का तरीका
गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत ही करने की जरूरत नहीं है। गन्ने के रस से आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जूस, दूध, बादाम का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी। (फिरनी बनाते न करें ये गलतियां)
सबसे पहले गन्ने के रस को अच्छे से छानकर किसी बर्तन में रख लीजिए। इधर एक पैन में दूध को डालकर अच्छे से उबाल लीजिए। जब दूध अच्छे से उबल जाए तो रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
गन्ने के रस दूध में डालकर कुछ देर उबले दें। अब इसमें बादाम का पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस को बंद कर दीजिए।
कुछ देर मिश्रण ठंडा होने के बाद मिश्रण में काले नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें और मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे डालकर बराबर कर लीजिए।
अब आइसक्रीम के सांचे को डीप फ्रिज में डालकर करीब 3-4 घंटे रखने के बाद आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन आइसक्रीम को ट्राई करने के बाद घरवाले तारीफ ही करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->