गर्मियों में अंगूर से बनाए हेल्दी शरबत, जानें रेसिपी

Update: 2024-05-16 04:47 GMT
लाइफस्टाइल : गर्मी के मौसम में फलों का सेवन अत्यधिक किया जाता है। इस मौसम में पानी वाले फल ज्यादा पाए जाते हैं, जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूज, आम आदि। वहीं कुछ लोग फलों को ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इन फलों का इस्तेमाल कर तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। आज हम खासतौर पर इस लेख के द्वारा अंगूर की दो फेमस और टेस्टी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप अंगूर को सदा खाकर बोर हो चुके हैं तो आप अंगूर का इस्तेमाल कर रबड़ी और शरबत भी बना सकते हैं। अंगूर में फाइबर विटामिन b6 पोटेशियम विटामिन सी मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखते हैं। साथ ही साथ यह फल कई बीमारियों से शरीर को बचाता है, इसी के साथ चलिए जान लेते हैं कि गर्मी के मौसम में अंगूर की रबड़ी और शरबत कैसे बनाते हैं।
2. अंगूर का शरबत
सामग्री:
2 कप अंगूर (धोकर)
1 कप पानी
1/2 कप चीनी
1/4 नींबू का रस
पुदीने की पत्तियां (सजावट के लिए)
विधि:
1. एक ब्लेंडर में अंगूर, पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
2. मिश्रण को एक छलनी से छान लें।
3. नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और शरबत डालें।
5. पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।
Tags:    

Similar News

-->