Janhvi Kapoor: पेरिस फैशन शो में मरमेड बन पहुंची जाह्नवी कपूर

Update: 2024-06-26 09:28 GMT
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने International Ramp पर अपना डेब्यू किया और उनका पहला लुक ही काफी सिजलिंग दिख रहा है। पेरिस फैशन शो में ब्लैक लहंगे में वो किसी मरमेड से कम नहीं दिख रहीं। जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। इन दिनों वो विदेशी जमीं पर अपनी खूबसूरती के जलवे दिखा रही हैं। पेरिस फैशन शो में रैंप वॉक करने के लिए जाह्नवी ने कुछ ऐसे लुक को कैरी किया कि हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया है। मिस कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन फोटोज को शेयर किया है।
ब्लैक कपड़ों में ढा रहीं कहर- बता दें कि पेरिस में हो रहे फैशन वीक में इंडियन डिजाइनर के कलेक्शन देखने को मिले। जिसे पहन जाह्ववी कपूर भी रैंप वॉक के लिए उतरीं। पहली बार पेरिस फैशन वीक में हिस्सा ले रहीं जाह्नवी कपूर ने सिजलिंग लुक की ढेर सारी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जिसमे वो काले रंग के कपड़ों को पहनकर कमाल दिख रही हैं।
मरमेड लहंगे ने दिया सिजलिंग लुक- जाह्ववी कपूर ने राहुल मिश्रा के लेटेस्ट कलेक्शन
Aura
के कपड़ों में दिखीं। जिसमे ब्लैक ऑफ शोल्डर ब्रा पैटर्न के ब्लाउज के साथ लांग ट्रेल लगा लहंगा शामिल है। स्टैपलेस ब्लाउज में जाह्ववी कपूर अपने टोंड एब्स को फ्लांट करते दिखीं तो वहीं सिकुइन वर्क वाला लहंगा काफी खूबसूरत दिख रहा था।
मेकअप था खास- वहीं इस सिजलिंग लुक के साथ जाह्नवी ने अपने मेकअप की भी close up photo शेयर की है। जिसमे सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और सॉफ्ट टोन मेकअप लुक को सटल बनाने के लिए काफी दिख रहा है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Tags:    

Similar News

-->