बेहद आसान हैं घर पर चॉकलेट आइस्क्रीम बनाना, गर्मियों का आएगा मजा

Update: 2023-06-04 11:25 GMT
गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी चीजें खाने को मिलती हैं तो मन को बहुत खुशी मिलती हैं। खास्तुअर से गर्मियों के दिनों में आइस्क्रीम का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही चॉकलेट आइस्क्रीम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो गर्मियों का मजा बढ़ाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
चॉकलेट - 100 ग्राम
गाढ़ा दूध - 100 मिली
मिल्क पाउडर - 20 ग्राम
ताजा क्रीम - 100 ग्राम
चीनी - 80 ग्राम
बनाने की विधि
- पहले चॉकलेट को मेल्ट कर लें।
- इसके बाद दूध में मेल्ट की हुई चॉकलेट, मिल्क पाउडर और चीनी मिलाकर फेंटें।
- इसके बाद तैयार किए मिश्रण ट्रे में पलट कर फ्रीजर में रखें।
- घंटे के बाद आधी जमी हुई आइसक्रीम को निकालें।
- उसमें क्रीम मिलाकर फेंटें और दोबारा फ्रीजर में रख दें।
Tags:    

Similar News